क्या आपने भी लंबे समय से नहीं किया है सेक्स? भुगतने पड़ सकते हैं ये नुकसान

By एकता | May 12, 2022

रिलेशनशिप में सेक्स कितना जरुरी है यह बात तो सबको मालूम ही है। दो लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से जोड़ने में सेक्स अहम भूमिका निभाता है। सेक्स की वजह से रिश्तों को मजबूती मिलती है। सेक्स से सिर्फ रिश्तों को ही नहीं बल्कि लोगों को भी कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। रोजाना सेक्स करने के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन क्या आपके दिमाग में यह ख्याल आया हैं कि जब आप सेक्स करना छोड़ देते हैं तो इसका आपकी हेल्थ पर क्या असर होता है? सेक्स छोड़ने के कई नुकसान होते हैं और आपकी हेल्थ पर इसके कई बुरे प्रभाव भी पड़ते हैं। आईये जानते हैं।

सेक्स पर हुए कुछ अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग रोजाना संबंध बनाते हैं उनकी याददाश्त पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर आप सेक्स से दूरी बना लेते हैं तो इसका सीधा असर आपकी याददाश्त पर पड़ेगा। जितना ज्यादा आप सेक्स से दूर रहेंगे उतनी ही आपकी याददाश्त कमजोर होती जाएगी।

इसे भी पढ़ें: जानिए इलायची का दूध पीने से होने वाले फायदे और नुकसान

नींद में कमी आने लगती है

हमारे शरीर में ऑक्सीटोसिन और प्रोलैक्टिन जैसे हार्मोन मौजूद होते हैं। यह दोनों हार्मोन आपकी आरामदायक नींद के लिए जिम्मेदार होते हैं। जब आप सेक्स करना छोड़ देते हैं तब इन दोनों हार्मोन में कमी आने लगती है। दोनों हार्मोन की कमी से आपको नींद आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान स्विमिंग करना चाहती हैं तो ये टिप्स आएंगी काम, इन बातों का रखें खास ख्याल

वजन बढ़ने लगता है

सेक्स करना किसी एक्सरसाइज से कम नहीं माना जाता है। सेक्स करने के दौरान आप अच्छी मात्रा में कैलोरी बर्न करते हैं, जिसकी वजह से आपका वजन कम होता है। इसलिए जब आप सेक्स करना बंद कर देते हैं तब आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और आपके शरीर में कैलोरी बढ़ने लगती है। शरीर में कैलोरी बढ़ने की वजह से आपका वजन भी बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ें: Raisins with Milk: दूध में मिलाकर करें किशमिश का सेवन, हड्डियों से लेकर दिल तक को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

तनाव बढ़ने लगता है

नियमित सेक्स करने से आपके शरीर में तनाव हार्मोन को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन जब आप सेक्स करना छोड़ देते हैं तो आपके शरीर में तनाव हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है। इसकी वजह से आप उदास, चिड़चिड़ा और बुरी चीजें महसूस करने लगते हैं।

प्रमुख खबरें

आतंकवाद मानवता के लिए चुनौती, पीएम मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी दिया जख्मों पर नमक

ICC Hall Of Fame में Dada का नाम! Sourav Ganguly ने रचा इतिहास, फैंस हुए गदगद

Melbourne में Modi Magic! PM के Grand Welcome के लिए उमड़ा 30,000 भारतीयों का सैलाब

Kia India का बड़ा धमाका! July में लॉन्च होंगी Syros EV और Sorento Hybrid SUV