आप बोलो तो मैं...भारत-चीन के झगड़े में कूदे ट्रंप, मोदी ने दिया मजेदार रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2025

2020 के बाद भारत और चीन की सीमा पर गजब का विवाद था। वो विवाद आखिरकार अक्टूबर आते आते बातचीत के जरिए से कुछ सुलझता हुआ नजर आया। लेकिन पूरी तरह से सुलझ गया ये कहना मुश्किल है। यही बात ट्रंप भी समझ रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत चीन विवाद का अपने प्रेस ब्रीफिंग में जिक्र किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी और इसी दौरान चीन को लेकर प्रश्न पूछा गया। चीन पर जवाब देते देते ट्रंप को भारत और चीन का विवाद भी याद आ गया। इसी बीच भारत चीन विवाद में डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बार बीच में आकर इसे सुलझाने की पेशकश कर दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं भारत चीन विवाद को बहुत करीब से देख रहा हूं। देख रहा हूं कि चीन किस तरह से क्रूरता पर उतारू है। 

इसे भी पढ़ें: Modi-Trump ने मिलकर कर दिया ऐलान, भारत आ रहा है अमेरिका का सबसे खतरनाक प्लेन, क्या पीछे रह गया रूस?

एक तरफ जहां ट्रंप मदद की पेशकश कर रहे थे। वहीं भारत का रूख भारत चीन विवाद में बहुत स्पष्ट था। भारत चीन शुरुआत से ही इस विवाद को द्विपक्षीय मामला मानता आया है और बाचीत के माध्यम से वो चीन के साथ हर विवाद को सुलझा लेगा। इस उम्मीद को भी जाहिर करता आया। भारत ने एक बार फिर इस बात को दोहाराया है। ट्रंप की ओर से मदद की पेशकश पर भारत से सवाल पूछा गया तो भारत की तरफ से कहा गया कि हम इस मामले को खुद सुलझा सकते हैं। भारत ने चीन के साथ सीमा पर होने वाली झड़पों में मध्यस्थता करने वाले राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और कहा कि ऐसे मामलों से निपटने में द्विपक्षीय दृष्टिकोण की अपनी प्रतिबद्धता हम आगे भी बढ़ाते रहेंगे।  

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भारत के रुख की पुष्टि करते हुए कहा कि देश चीन सहित अपने पड़ोसियों के साथ मुद्दों को हल करने के लिए हमेशा द्विपक्षीय चर्चा में लगा हुआ है और चीन के मामले में यह दृष्टिकोण अपरिवर्तित है। हमने इन मुद्दों से निपटने के लिए हमेशा द्विपक्षीय दृष्टिकोण अपनाया है। यह भारत और चीन के बीच अलग नहीं है। हम उनके साथ द्विपक्षीय स्तर पर किसी भी मुद्दे पर चर्चा करते रहे हैं और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?