मंगल पर जाना चाहते हैं तो नासा को भेजें अपना नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2019

वॉशिंगटन। अगर आपके दिल में मंगल ग्रह पर जाने की हसरत है तो नासा इसे पूरा कर सकता है क्योंकि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने लाल ग्रह पर जाने वाले ‘मार्स 2020 रोवर’ के लिये इच्छुक लोगों से अपने नाम उसे भेजने को कहा है। नासा ने एक बयान में कहा कि चिप पर अंकित इन नामों को रोवर पर भेजा जायेगा। इस रोवर के माध्यम से पहली बार मानव के किसी अन्य ग्रह पर कदम रखने की संभावना प्रबल होगी।

रोवर को जुलाई 2020 तक प्रक्षेपित किया जायेगा और इस अंतरिक्ष यान के फरवरी 2021 में मंगल की सतह को छूने की संभावना है। 1,000 किलोग्राम से अधिक वजन वाला रोवर ग्रह पर किसी समय मौजूद रहे सूक्ष्मजीवीय जीवन के चिह्न तलाश करेगा और वहां की जलवायु एवं भूतत्वों की विशेषता का पता लगायेगा। साथ ही वह धरती पर लौटने से पहले ग्रह से नमूने एकत्र कर लाल ग्रह के मानव अन्वेषण का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इसे भी पढ़ें: चुनावी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ना विपक्ष की हताशा का परिचायक: जावड़ेकर

नासा के साइंस मिशन डाइरेक्टरेट (एसएमडी) के सहायक प्रशासक थॉमस जुरबुचेन ने कहा, ‘‘हमलोग इस ऐतिहासिक मंगल अभियान को शुरू करने के लिये तैयार हैं। हम इस अन्वेषण यात्रा में हर किसी की भागीदारी चाहते हैं।’’ नासा ने कहा है कि नासा को नाम भेजने का अवसर एक यादगार बोर्डिंग पास का भी मौका देता है। इसके अनुसार यह अभियान नासा की चांद से मंगल तक की यात्रा में जन भागीदारी अभियान को रेखांकित करता है।

प्रमुख खबरें

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर