स्मार्ट और स्टाइलिश दिखना है तो अभिनेत्री मौनी रॉय के ये लुक्स करें ट्राई

By एकता | Jan 31, 2022

बॉलीवुड अदाकारा मौनी रॉय अक्सर अपने फैशन स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री के फैशन चॉइस ने लोगों की नजरों में हमेशा अपनी एक अलग छाप छोड़ी हैं। अगर आप किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट लुक ढूंढ रही हैं तो मौनी रॉय के इन स्मार्ट एंड स्टाइलिश फैशन चॉइस से प्रेरणा लेकर खुद को पार्टी रेडी कर सकती हैं।

मौनी रॉय हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में काम करने वाली एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एकता कपूर के हिट शो क्यूंकी सास भी कभी बहू थी से की थी।


इसके बाद अभिनेत्री ने शो ज़रा नचके दिखा के पहले सीज़न में भाग लिया और जीत हासिल की। साल 2011 से 2014 तक लाइफ ओके के शो देवों के देव ... महादेव में सती की भूमिका निभाकर मौनी ने लोकप्रियता हासिल की।


साल 2015 में एकता कपूर की सुपरनैचुरल शो नागिन में मुख्य भूमिका निभाकर अभिनेत्री ने घर घर पहचान कमाई। नागिन के पहले और दूसरे सीजन में मौनी के अभिनय को लोगों ने काफी सराहा और उन्हें टेलीविज़न जगत में प्रमुख अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया।


अभिनेत्री मौनी रॉय ने साल 2018 में अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गोल्ड' में अभिनय करके बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी।


मौनी रॉय जल्द ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएगी। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


हाल ही में मौनी रॉय अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। उन्होंने 27 जनवरी को दुबई के उद्योगपति सूरज नंबियार से गोवा में शादी की।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें