IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे के पिता को Azad Maidan में प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026

मुंबई, तीन अक्टूबर महाराष्ट्र के मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्र साहिल वाकोडे के पिता को शनिवार को आजाद मैदान में प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने संस्थान के पवई परिसर जाने की योजना बनाई है। उनके वकील ने यह जानकारी दी। साहिल ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी।

वाकोडे दंपति ने अपने बेटे के लिए “न्याय” की मांग करते हुए और प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला तथा आईआईटी-मुंबई के निदेशक शिरीष केदारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले सप्ताह भूख हड़ताल शुरू की थी। बीटेक के दूसरे वर्ष के छात्र 22 वर्षीय साहिल वाकोडे का शव 18 सितंबर को छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका पाया गया था। इससे कुछ घंटे पहले उसे मध्य-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था।

साहिल के माता-पिता ने आरोप लगाया कि संस्थान में उनके बेटे को जाति आधारित भेदभाव का सामना करना पड़ा। रवींद्र वाकोडे की शिकायत के बाद पवई पुलिस ने प्रोफेसर डूला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: नॉनसेंस! पूरी UP पुलिस को खत्म कर दें...अचानक क्यों इतना भड़का सुप्रीम कोर्ट, समझिए

Tariff और पाबंदियों को आर्थिक हथियार बना रहे कई देश: PK Mishra

Asian Games Final में Team India का दबदबा, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धोकर जीता Gold Medal

Bigg Boss 20 | कैप्टेंसी टास्क के दौरान काज़ी तौकीर और आसिफ़ खान के बीच हुई तीखी बहस! रीति तिवारी हुईं शो से बाहर