माँ बनीं Ileana D’Cruz, दिया बेटे को जन्म, ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में रिवील किया चेहरा और नाम

By एकता | Aug 06, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज माँ बन गई हैं। उन्होंने बीती देर रात अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। अभिनेत्री ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेटे की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में, उन्होंने अपने बेटे के चेहरे और उसके जन्म की तारीख के साथ उसके नाम का खुलासा किया। इलियाना के बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई है। लोग जमकर उन्हें बधाईयां देते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने अपनी बीमारी के इलाज के लिए 25 करोड़ मांगे उधार? एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

1 अगस्त को दिया था बेटे को जन्म

इलियाना डिक्रूज ने 1 अगस्त को अपने बेटे को जन्म दिया था। हालाँकि, इस बात की जानकारी बीती रात उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। अभिनेत्री ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनका बीटा सोता हुआ नजर आ रहा है। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी। तस्वीर में, बेटे के चेहरे के अलावा उसके जन्म की तारीख और नाम भी लिखा हुआ है। अभिनेत्री ने अपने बेटे का नाम 'कोआ फीनिक्स डोलन' (Koa Phoenix Dolan) रखा है। बेटे की प्यारी सी तस्वीर के साथ इलियाना ने कैप्शन में एक स्पेशल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। दिल भर आया है।'

इसे भी पढ़ें: Ghoomer Trailer | 'लाइफ लॉजिक नहीं मैजिक का खेल है', हौसले और जज्बे की कहानी है अभिषेक- सैयामी की फिल्म

सेलिब्रिटीज और फैंस दे रहे जमकर बधाईयां

बॉलीवुड के हाल ही में माता-पिता बने स्टार्स ने मीडिया के सामने अपने बच्चों के चेहरे रिवील नहीं किए थे। लेकिन इलियाना ने बेझिझक अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखाया है। इस बात को लेकर अभिनेत्री के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। उन्हें बधाईयां देते नजर आ रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अभिनेत्री को बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। हुमा कुरैशी, अर्जुन कपूर, आथिया शेट्टी जैसे स्टार्स अभिनेत्री के पोस्ट पर कमेंट कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Tata Steel में Neelachal Ispat का विलय इसी वित्त वर्ष में होगा पूरा, NCLT की मंजूरी का इंतजार

PM Modi ने Jharkhand Foundation Day पर दी बधाई, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद

बुडापेस्ट में Praggnanandhaa हारे, Arjun Erigaisi ने जीत से बचाई उम्मीद

Allahabad High Court का आदेश, लोन डिफॉल्ट पर रिकवरी एजेंटों से वाहन नहीं छीन सकती फाइनेंस कंपनी