Ileana D'Cruz Pics । 9 महीने की प्रेग्नेंसी की थकान से परेशान हुई अभिनेत्री, सेल्फी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

By एकता | Jul 09, 2023

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार इलियाना डिक्रूज बीते कुछ महीनों से अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने 28 अप्रैल 2023 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और तभी से उनकी निजी जिंदगी लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई है। इलियाना की प्रेग्नेंसी को नौ महीने पूरे हो चुके हैं। वह अब कभी भी माँ बन सकती हैं। इन सब के बीच अभिनेत्री ने अपनी एक नयी तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ इलियाना ने प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में काम करने के संघर्ष के बारे में बात की है।

इलियाना डिक्रूज ने रविवार सुबह अभी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में, जल्द ही माँ बनने वाली अभिनेत्री ढीली-ढाली स्लीवलेस टी-शर्ट में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। इतना नहीं वह थकी-हारी दिख रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। इलियाना ने तस्वीर के साथ कैप्शन में प्रेग्नेंसी के संघर्ष के बारे में बात की। उन्होंने लिखा, 'कुछ काम निपटाने की कोशिश कर रही हूँ, लेकिन ये 9वें महीने की थकान सचमुच बहुत परेशान कर रही है।'

प्रमुख खबरें

Suvendu Adhikari का Jhargram दौरा, कालाझोरिया में लोढ़ा-सबर समुदाय को देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

M Jagadesh Kumar ने कहा, सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहें उच्च शिक्षण संस्थान

eMudhra ने SSL और TLS सर्टिफिकेट कारोबार छोड़ा, शेयर 20 प्रतिशत टूटा

Jaisalmer में Great Indian Bustard क्षेत्र के पास दो चूना पत्थर खनन परियोजनाओं को मिली मंजूरी की सिफारिश