By अजय कुमार | Jan 02, 2025
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला संभल प्रशासन ने स्थानीय सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के खिलाफ तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया है, नोटिस का जवाब न मिलने पर 4 जनवरी के बाद सांसद के अवैध निर्माण पर सीधे कार्रवाई करने का कानूनी हक प्रशासन को मिल जायेगा। संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने स्पष्ट किया कि अब और कोई नोटिस जारी नहीं किया जाएगा, बल्कि सीधी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों की मानें तो सांसद को बगैर नक्शा पास कराए मकान बनाए जाने पर पूर्व में प्रशासन दो नोटिस भेज चुका है। पहले भी सांसद ने घर के बाहर नाली की सीढ़ियों पर बुलडोजर चल चुका है। इलाके में नगर पालिका द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई थी। अब प्रशासन ने अंतिम नोटिस दी है। प्रशासन का कहना है कि यह आखिरी चेतावनी है। अब इसके ऐक्शन होगा।