यमुना एवं हिंडन के डूब क्षेत्र में अवैध फार्म हाउस ध्वस्त होंगे, अधिकारियों की जांच होगी: गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

नोएडा(उप्र)। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि गौतम बुद्ध नगर जनपद के यमुना और हिंडन नदियों के 59 गांवो के डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्म हाउसों को ध्वस्त किया जाएगा तथा उनके निर्माण में संलिप्त अधिकारियों की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास क्षेत्र की सरकारी जमीनों पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायतें मिली है जिसकी जांच का जिम्मा राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल की अध्यक्षता में गठित कमेटी को दिया गया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन सैनिक घायल

उन्होंने कहा कि अकेले नगला- नगली और शाहपुर में 475 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से फार्म हाउस का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा किमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार नेउत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है जो व्यापारियों के हितों को लेकर लगातार काम कर रहा है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।