छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता के यहां अवैध शराब जब्त, बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने माफिया राज पर उठाए सवाल

By दिनेश शुक्ल | Jun 03, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा में एक कांग्रेस नेता अनिल चौकसे के खिलाफ पुलिस ने अवैध शराब का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय विधायक सुनील उईके एवं स्थानीय पुलिस थाने की नगर निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को इन्हीं के पड़ोस में रहते हैं। इसीलिए एसपी छिंदवाड़ा ने अनिल चौकसे के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला पुलिस मुख्यालय से एसपी ने स्पेशल टीम को भेजा था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बिजली सेवा और समाधान का नाम है UPAY एप, बिजली उपभोक्तों की समस्या का घर बैठे होगा समाधान

पुलिस अधीक्षक द्वारा छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में की गई सीधी कार्रवाई के बाद अब पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणीली पर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि क्या एसपी छिंदवाड़ा को जुन्नारदेव पुलिस पर भरोसा नहीं था। वही कांग्रेस नेता की लॉज पर हुई कार्यवाही के दौरान जुन्नारदेव टीआई प्रतीक्षा मार्को और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा भेजी गई स्पेशल टीम ने लॉज के सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्ड को भी जप्त कर दिया है।  जबकि अब भाजपा नेता इस पुलिस कार्यवाही के बाद यह सवाल भी खडे कर रहे है कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार द्वारा माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान में क्या छिंदवाड़ा जिले को छोड़ दिया गया था। जिसके चलते अवैध शराब के कारोबार करने में कांग्रेस के स्थानीय नेता के खिलाफ अब पुलिस कार्यवाही कर रही है।  

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी