मध्य प्रदेश के बालाघाट में अवैध शराब जब्त, आबकारी विभाग की कार्यवाही

By दिनेश शुक्ल | Nov 25, 2020

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में अवैध शराब के रोकथाम के लिए कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर छापामार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के मार्गदर्शन में भरवेली, पायली, मानेगांव, पेंदीटोला, रमरमा में छापामार कार्यवाही कर 02 लाख 28 हजार 900 रुपये की अवैध शराब एवं महुआ लाहन जब्‍त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म का फरार आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने किया था इनाम घोषित

इसी तरह की कार्यवाही मुखबिर की सूचना के आधार पर वृत वारासिवनी के ग्राम पेंदी टोला, रमरमा के जंगल में भी अलग स्थानों पर की गई है। जिसमें 20 प्‍लास्टिक ड्रमों एवं 55 प्लास्टिक डब्बो में भरे कुल 3600 किलो ग्राम हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार महुआ लाहन जब्‍त कर नष्ट किया गया। जब्‍त महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 02 लाख 16 हजार रुपये हैं। आसपास संद्धिग्ध आरोपितों की तलाश करने पर कोई भी नहीं मिलने पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर