बीमार चल रहे मनोहर पर्रिकर ने भाजपा के झंडे के साथ साझा की तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2019

पणजी। गोवा के बीमार चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को एक तस्वीर जारी की जिसमें वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ भाजपा का झंडा पकड़े हुए हैं। पर्रिकर ने पार्टी के ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ अभियान के तहत तस्वीर साझा की है। 

यह भी पढ़ें: गांधी परिवार पर शाह का तंज, हमने राजतंत्र को हटाया और कुछ लोग अब भी इस पर अड़े हैं

इस तस्वीर में पर्रिकर व्हील चेयर पर बैठे हुए हैं और उन्होंने अपने हाथ में भाजपा का झंडा थामा हुआ है। तस्वीर में उनका बड़ा बेटा उत्पल और बहू खड़ी नजर आ रही हैं। पर्रिकर (63) अग्नाशय की बीमारी से पीड़ित हैं और पिछले एक साल के दौरान वह गोवा, दिल्ली, मुंबई और अमेरिका के अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह