इमरती देवी बोली आत्महत्या कर लूंगी, कमलनाथ और अजय सिंह पर हो हरिजन एक्ट के तहत कार्यवाही

By दिनेश शुक्ल | Oct 19, 2020

ग्वाीलियर। डबरा में चुनावी सभा में कमल नाथ की अशोभनीय टिप्पणी के बाद ग्वालियर-चंबल में दिनभर राजनीति गरमाई रही। भाजपा प्रत्याशी व मंत्री इमरती देवी सोमवार को कमल नाथ पर जमकर हमला बोला। डबरा में पत्रकारों से बात करते-करते वह इतनी उद्वेलित हो गईं कि रो पड़ीं। इमरती देवी ने कमलनाथ की तुलना राक्षस से की। उन्होंने कहा कि मैं कमलनाथ का पैर छूती तो भगा देते थे। तू-तड़ाक कर बोलते थे। मैं राक्षस मानती हूं। वे यही नहीं रूकी उन्होंने कमल नाथ को कभी कलंक नाथ कहा तो कभी राक्षस से तुलना की। 

उधर सोमवार को इंदौर में मौन उपवास में राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कमल नाथ और अजय सिंह ने सिर्फ महिला नहीं, अनुसूचित जाति का भी अपमान किया है। उधर, ग्वालियर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आदि मौन उपवास किया। जबकि भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेता मिंटो हॉल में गांधी जी की प्रतिमा के नीचे मौन उपवास कर विरोध जताया और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कमलनाथ को पार्टी के सभी पदों से हटाने की माँग की।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ की इमरती देवी पर टिप्पणी के बाद शिवराज सरकार के मंत्री ने कहा रखैल

मामला यही नहीं थमा कमलनाथ के बयान को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि वे कांग्रेस नेता को नोटिस जारी करेंगी। जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा तो वही इस मामले में चुनाव आयोग को भी पत्र लिखकर जानकारी दी। जबकि दूसरी ओर कमलनाथ की टिप्पणी को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मामले में कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधते हुए महिला के अपमान पर माफी मांगने को कहा है। उन्होंने महिलाओं का अपमान रोकने और कांग्रेस को इस बारे में सबक सिखाने के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों से अपील की कि वे बसपा का साथ दें।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार