इमरती देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, कहा- इनका दिमागी संतुलन हिल चुका है

By सुयश भट्ट | Mar 12, 2022

भोपाल। बीजेपी की समर्पण निधि अभियान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा वसूली के आरोप के बाद वे निशाने पर आ गए हैं। इस मामले में बीजेपी ने जहां उन्हें चुनौती दी है वहीं नेताओं ने उनपर जमकर निशाना साधा है।

इसे भी पढ़ें:तांत्रिक ने भूत प्रेत भगाने के नाम पर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस जुटी जांच में 

उन्होंने कहा कि मैं सवाल करती हूं कि दिग्विजय सिंह ने किसी के दबाब में आकर समर्पण निधि की रसीद कटवाई है क्या? जो ऐसी बातें कह रहे हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि समर्पण निधि के लिए हमारे कार्यकर्ता खुद ही कार्य में जुटे हैं। हमें किसी पर दबाब की जरूरत क्यों होगी। किसी भी अधिकारी व्यापारी से कोई वसूली नहीं की जा रही है।

इधर बीजेपी विधायक यशपाल सिसोदिया ने कहा है कि दिग्विजय सिंह वसूली का सबूत दे नहीं तो इस तरीके का आरोप लगाना बंद करें। सदन में मुख्यमंत्री शिवराज इसको लेकर खंडन कर चुके है। बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर हमारे विचारधारा से जुड़े लोगों से समर्पण निधि ले रहे हैं तो कांग्रेस को पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

प्रमुख खबरें

अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले रोके, 90 ठिकानों को बनाया गया था निशाना

चोरी चोर की होती है, घर की नहीं, राम मंदिर विवाद पर अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर का बड़ा बयान, कहा- सनातन की पवित्रता कम नहीं होगी

Cashier Murder Case | चंडीगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से जुड़े मादक पदार्थ-आतंकवाद नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, तीन लोग गिरफ्तार

Delhi Monsoon | बीते 10 महीने के मुकाबले सबसे ज्यादा साफ रही हवा, रिज क्षेत्र में सामान्य से अधिक हुई बारिश