सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की IMDb ने जारी की लिस्ट, पहले नंबर पर विराजे Shah Rukh Khan, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण में से जानें कौन आगे

By रेनू तिवारी | Nov 22, 2023

IMDb ने साल के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की अपनी सूची की घोषणा की है, जिसमें शाहरुख खान पहले स्थान पर हैं। आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण इस सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 2023 शाहरुख खान के लिए ब्लॉकबस्टर साल रहा है। पठान और जवान जैसी फिल्मों के साथ वह 2023 के सबसे सफल अभिनेता हैं। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. अब एक्टर जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17 | Sushant Singh Rajput के अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हुईं थी Ankita Lokhande, जानें क्या थी वजह

IMDb के शीर्ष 10 लोकप्रिय भारतीय अभिनेताओं की सूची

1. शाहरुख खान

2. आलिया भट्ट

3. दीपिका पादुकोण

4. वामिक गबी

5. नयनतारा

6. तमन्ना भाटिया

7. करीना कपूर

8. शोभिता धूलिपाला

9. अक्षय कुमार

10. विजय सेतुपति

  

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।