आईएमएफ ने पाकिस्तान के छह अरब डॉलर के राहत पैकेज की दूसरी समीक्षा टाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2020

इस्लामाबाद। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए छह अरब डॉलर के राहत पैकेज की शुक्रवार को होने वाली दूसरी समीक्षा को यह कहते हुए टाल दिया है कि वह तय कार्रवाइयों को लागू करने में देरी कर रहा है। आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान को तीन साल में छह अरब डॉलर का कर्ज देने को मंजूरी दी थी। बदले में पाकिस्तान को कुछ बेहद सख्त उपायों को लागू करना था।

पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि आईएमएफ ने 10 महीने पुराने ऋण कार्यक्रम की दूसरी समीक्षा को मंजूरी देने में किसी देरी के बारे में उसे नहीं बताया है। सूत्रों ने कहा कि आईएमएफ बोर्ड अक्टूबर-दिसंबर 2019 के लिए दूसरी समीक्षा को 10 अप्रैल को मंजूरी देने के पाकिस्तान के अनुरोध को शायद नहीं मानेगा। पहले इस समीक्षा को मंजूरी देने के लिए छह अप्रैल की तारीख तय थी, जिसे बढ़ाकर आईएमएफ ने 10 अप्रैल कर दिया था। आईएमएफ ने दूसरी समीक्षा को मंजूरी देने के लिए नई तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे अप्रैल में मंजूरी मिल जाएगी।

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार