यूक्रेन को 15.6 अरब डॉलर का कर्ज देगा IMF

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2023

एक साल से अधिक समय से रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन को वित्तीय जरूरतें पूरा करने के लिए 15.6 अरब डॉलर का कर्ज देने पर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने सहमति जताई है। यूक्रेन के वित्त मंत्रालय ने बुधवार को आईएमएफ के साथ ऋण सहायता कार्यक्रम पर सहमति बनने की जानकारी देते हुए कहा कि इससे यूक्रेन को अपनी वृहद-वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के साथ युद्ध जीतने के बाद पुनर्निर्माण जरूरतें पूरा करने में मदद मिलेगी। आईएमएफ ने बयान में कहा कि उसका कर्ज सहायता कार्यक्रम चार साल तक चलेगा जिसमें शुरुआती 18 महीनों तक यूक्रेन के व्यापक बजट घाटे को पाटने पर जोर रहेगा।

इसके अलावा नए नोट छापकर पेंशन, वेतन एवं बुनियादी सेवाओं से जुड़ी जरूरतें पूरी करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की शेष अवधि में यूक्रेन को यूरोपीय संघ का सदस्य बनाने और युद्ध खत्म होने के बाद पुनर्निर्माण कार्यों पर विशेष बल दिया जाएगा। रियायती वित्तपोषण वाले इस सहायता कार्यक्रम को अभी आईएमएफ के निदेशक मंडल की मंजूरी मिलनी बाकी है। फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर रूस का हमला होने के बाद इसका सैन्य खर्च काफी बढ़ गया है जबकि उसकी अर्थव्यवस्था का आकार पिछले साल करीब 30 प्रतिशत घट गया।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh और Smriti Irani आज करेंगे नामांकन, रोड शो में भाजपा के कई बड़े नेता भी होंगे शामिल

PM Modi पर चुनावी बैन की याचिका पर HC में आज होगी सुनवाई, छह साल रोक लगाने की मांग

Indian Tourism: संपूर्ण भारत दर्शन का देखते हैं सपना तो इस तरह बनाएं प्लान, खर्च हो सकते हैं इतने रुपए

MDH-Everest की मुश्किल अब अमेरिका में भी बढ़ी