Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

भारतीय हवाईअड्डों से विदेश जाने वाले यात्रियों को अब बोर्डिंग पास की कागजी प्रति साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आव्रजन अधिकारियों ने एक सितंबर से बोर्डिंग पास पर मुहर लगाने की प्रक्रिया खत्म करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने कहा कि गलत या ठीक तरीके से मुहर नहीं लगने के कारण बोर्डिंग पास पढ़ने में दिक्कत होने के मामले भी सामने आ रहे थे, इसलिए इस प्रक्रिया को खत्म करने का फैसला किया गया। अधिकारियों ने निर्देश का हवाला देते हुए कहा, “बीओआई ने इस मामले की समीक्षा की है और अब देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर इमिग्रेशन काउंटरों पर बोर्डिंग पास की कागजी प्रति और उस पर मुहर लगाने की अनिवार्य व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि एक सितंबर से भौतिक बोर्डिंग पास स्वीकार किए जाते रहेंगे, लेकिन इमिग्रेशन अधिकारी उन पर मुहर नहीं लगाएंगे।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि व्यक्तिगत तलाशी के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान भी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बोर्डिंग पास पर मुहर नहीं लगा रहे थे। इन्हें केवल इमिग्रेशन अधिकारियों के समक्ष जांच और मंजूरी के लिए प्रस्तुत करना होता था। उन्होंने बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के यात्रियों के बोर्डिंग पास पर सीआईएसएफ द्वारा मुहर लगाने की प्रक्रिया कई साल पहले ही बंद कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Devendra Fadnavis ने शुरू किया Campus Connect, युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

Sanjay Raut का दावा, Rahul Gandhi से घबराई BJP ने पुणे कार्यक्रम पर 30 शर्तें लगाईं

Raipur में कपड़े उतारते समय करंट लगने से मां-बेटे की मौत, टिकरापारा की घटना

Politics में आने से पहले युवा अनुभव लें, Pramod Sawant ने दी सलाह