ग्लोबल टेंशन का असर! US-Iran Dispute और कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, सेंसेक्स 530 अंक से ज्यादा टूटा

By रेनू तिवारी | Jul 08, 2026

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका और ईरान के बीच अचानक बढ़े सैन्य तनाव और उसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक—सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)—भारी बिकवाली के दबाव में आकर औंधे मुंह गिर पड़े। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के कारण बाजार खुलते ही निवेशकों ने तेजी से मुनाफावसूली शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर दान गबन मामले पर Uddhav Thackeray का बड़ा दांव! BJP के खिलाफ अब जिला स्तर पर 'राम रक्षा आंदोलन'

वहीं, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.05 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 | Lionel Messi Mega-Record | लियोनेल मेस्सी ने मिस्र के खिलाफ पेनल्टी चूकने के बाद दागा जादुई गोल

हालांकि, यह अब भी अनुकूल स्तर पर बना हुआ है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 393.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 104.35 अंक और निफ्टी 31.65 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

कब है Yogini Ekadashi 2026? जानें Lord Vishnu को प्रसन्न करने की संपूर्ण पूजा विधि और Shubh Muhurat

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में 5 दिनों से जारी महा-ऑपरेशन में A+++ कैटेगरी का लश्कर कमांडर जाकिर गनी ढेर

Prabhasakshi NewsRoom: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के 4 करीबी सहयोगियों को अचानक पद से हटाया गया, विपक्ष ने पूछा- क्या गड़बड़ी हुई थी?

Sourav Ganguly Birthday: Lords की बालकनी से BCCI तक, Sourav Ganguly की दादागीरी जिसने टीम को लड़ना सिखाया