फुर्सत में बैठे नजर आए गांगुली, कहा- याद नहीं है कि पिछली बार कब फ्री था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2020

नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल के 15 अप्रैल तक स्थगित होने और बीसीसीआई कार्यालय के बंद होने से बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली को अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच कुछ दिन के अवकाश का मौका मिला है। कोरोना वायरस के कारण खेल जगत पूरी तरह से बंद है तब पूर्व भारतीय कप्तान ने बुधवार को आराम फरमाया।

गांगुली ने इंस्टाग्राम पर की गयी पोस्ट में लिखा, ‘‘कोरोना वायरस का खौफ। शाम पांच बजे लांज में बैठकर खुश हूं। मुझे याद नहीं कि आखिरी बार मैंने ऐसा कब किया था। ’’ बीसीसीआई ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिये कहा है जबकि आईपीएल को लेकर अभी असंमजस की स्थिति बनी हुई। गांगुली ने खुद ही संकेत दिये हैं अगर 15 अप्रैल के बाद चीजों में सुधार होता है तो आईपीएल को छोटा किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा