अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क में छूट! कांग्रेस का आरोप- भारत के किसानों पर चाबुक चला रही मोदी सरकार

By अंकित सिंह | Sep 12, 2023

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने संयुक्त राज्य अमेरिका से आयातित सेब पर सीमा शुल्क में 20 प्रतिशत की छूट देने को लेकर मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिमला में कीमतें बड़े उद्योगपतियों द्वारा नीचे लाई गईं और पूछा गया कि किसे मदद दी जानी चाहिए "उन्हें (भारत में सेब उत्पादकों को), या अमेरिका में किसानों को।" अपने बयान में प्रियंका ने कहा कि इससे आयात (अमेरिकी सेब का) आसान हो जाएगा और वे आसानी से बेचे जाएंगे।' शिमला में सेब की खरीद के दाम बड़े उद्योगपतियों ने कम कर दिए हैं। जब यहां सेब उत्पादक परेशान हैं तो किसकी मदद की जाए? वे, या अमेरिका में किसान?

 

इसे भी पढ़ें: 'राहुल और प्रियंका के बीच है खटास', आखिर किस रणनीति के तहत भाजपा कर रही है यह दावा


वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जब पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं थे तो वह कहा करते थे कि हिमाचल उनका दूसरा घर है और वाशिंगटन सेब पर 100% आयात शुल्क लगाया जाएगा। लेकिन जब वो पीएम बने तो रिपोर्ट के मुताबिक जी 20 के दौरान केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया कि वॉशिंगटन के सेब पर सिर्फ 15 फीसदी आयात शुल्क लगाया जाएगा, जो कभी 70 फीसदी था। उन्होंने कहा कि हिमाचल के किसानों ने अडानी के खिलाफ प्रदर्शन किया, तो ये बात PM मोदी तक पहुंच गई। PM मोदी ने कहा- अगर मेरे मित्र के खिलाफ आवाज उठाई, तो तुम्हें मैं सबक सिखाऊंगा। अडानी और अमेरिका से कमिटमेंट पूरा करने के लिए PM मोदी ने अपने किसानों पर चाबुक चलाने का काम कर दिया। 

 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan में Priyanka Gandhi का आरोप, भाजपा की नीतियां अमीरों के लिए हैं, न कि गरीबों के लिए


कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मोदी जी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के अपने सेब किसानों पर चाबुक चला रहे हैं। हिमाचल में अनुमानित 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जहां की GDP का करीब 14% हिस्सा सेब के बागानों से आता है। आज वहां के लोगों को सहायता की जरूरत है, लेकिन PM मोदी 5 लाख से ज्यादा सेब किसानों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेजबान हो तो नरेंद्र मोदी जैसा। अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि ह‍िंदुस्‍तान आते हैं और अपने देश के क‍िसानों के ल‍िए उपहार लेकर चले जाते हैं। अमेर‍िका के सेब पर 15% इंपोर्ट ड्यूटी कर दी जाती है। मोदी जी, अमेर‍िका के क‍िसानों को उपहार दे रहे हैं और अपने देश के क‍िसानों पर चाबुक चला रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games 2030: हुड्डा की हुंकार, हरियाणा को मिले मेज़बानी का हक़, पदक प्रतिशत का दिया हवाला

Health Tips: मेडिकल अबॉर्शन के बाद इन लक्षणों को न करें नज़रअंदाज़, स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी है सतर्कता

वोट चोरी पर कांग्रेस के आरोपों से उमर अब्दुल्ला ने खुद को किया अलग, कहा - हमारा कोई लेना-देना नहीं

Ek Deewane Ki Deewaniyat on OTT | सिनेमाघरों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर छाया एक दीवाने की दीवानगी का खुमार, हर्षवर्धन-सोनम की जोड़ी का जलवा