क्या है पृथ्वी पर लगने वाले सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले कुंभ का महत्व ?

By शुभा दुबे | Jan 14, 2019

कुंभ मेला पृथ्वी पर लगने वाला सबसे बड़ा आध्यात्मिक मेला है। यह प्रत्येक 12 वर्ष पर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी महाकुंभ पर्व मकर संक्रांति के दिन से इलाहाबाद में शुरू हो रहा है। पृथ्वी पर लगने वाला यह सबसे बड़ा मेला खगोल गणनाओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन से ही प्रारम्भ होता है। इस दिन को विशेष रूप से मांगलिक माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान करने से आत्मा को उच्च लोकों की प्राप्ति सहजता से हो जाती है। किसी भी श्रद्धालु के लिए यह जीवन में महत्वपूर्ण मौका होता है जब वह पवित्र नदी में डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने के साथ ही एक ही स्थल पर सभी संतों, दार्शनिकों, गुरु, चेलों, संस्कृति तथा धर्म के प्रचारकों के दर्शन भी प्राप्त कर सकता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या हैं अखाड़े? क्यों करते हैं कुंभ में शाही स्नान? स्नान पर्व की तिथियाँ क्या हैं?

कुंभ मेले के आकर्षण

कुंभ मेले में अखाड़ों द्वारा किया जाने वाला शाही स्नान मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों की ओर से भव्य झांकी निकाली जाती है और प्रत्येक एक दूसरे से ज्यादा भव्यता दिखाना चाहता है। शाही स्नान करने जाते समय साधु-संत अपनी अपनी परंपरा अनुसार हाथी या घोड़े पर सवार होकर बैंड-बाजे के साथ या फिर राजसी पालकी में निकलते हैं। इस दौरान आगे-आगे नागाओं की फौज होती है और उसके पीछे महंत, मंडलेश्वर, महा मंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर होते हैं। इस बार पहला स्नान 15 जनवरी को और अंतिम 04 मार्च को पड़ रहा है। साधुओं के स्नान के बाद ही आम लोग गंगा में डुबकी लगाते हैं। हिन्दू धर्म में अखाड़ों के शाही स्नान के बाद संगम में डुबकी लगाने का बड़ा धार्मिक महत्व है। कुंभ पर्व में आम श्रद्धालु एक से पांच बार डुबकी लगाता है, जबकि अखाड़ों के नागा तो एक हजार आठ बार तक नदी में डुबकी लगा जाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः कुंभ सिर्फ आध्यात्मिक ही नहीं एक विराट सामाजिक आयोजन भी है

क्या है कुंभ का महत्व

प्रत्येक बारहवें वर्ष त्रिवेणी संगम पर आयोजित होने वाले पूर्ण कुंभ के बारे में पद्म पुराण में माना गया है कि इस दौरान जो त्रिवेणी संगम पर स्नान करता है उसे मोक्ष प्राप्त होता है। तीर्थों में संगम को सभी तीर्थों का अधिपति माना गया है। इस संगम स्थल पर ही अमृत की बूंदें गिरी थी इसीलिए यहां स्नान का महत्व है। यहां स्नान करने से शरीर और आत्मा शुद्ध हो जाती है। यहां पर लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान भी करते हैं।

-शुभा दुबे

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड