World Heart Day : इस हार्ट दिवस पर जानें कैसे रखें अपने दिल का ख्याल ?

By रौनक | Sep 29, 2022

29 सितंबर को दुनियाभर में 'World Heart Day' यानि कि 'विश्व हृदय दिवस' मनाया जाता है। यह तो हम सब जानते है कि हमारा हृदय शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। अगर हमारा हार्ट काम करना बंद कर दे या धड़कना बंद क्र दें तो व्यक्ति की मौत हो जाती है। आज के समय में हमारी खराब दिनचर्या के कारण सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिससे कि हमारे हृदय को भी काफी नुकसान पहुंचता है।  ऐसे में यह जरुरी हो जाता है कि हम अपने हृदय को स्वस्थ बनाए रखें  इसीलिए हर साल 'विश्व हृदय दिवस' मनाया जाता है। डॉक्टर्स के अनुसार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह के समय 30  मिनट की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके साथ ही फ़ास्ट फ़ूड और फैट युक्त भोजन को अवॉयड करना चाहिए इसीलिए 'विश्व हृदय दिवस' का उद्देश्य लोगों को हर साल हार्ट से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरुकता करना है।


जानें 'विश्व हृदय दिवस' मनाने की कैसे हुई शुरुआत ?

सबसे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि कि WHO ने दुनिया में तेज़ी से बढ़ रहे हार्ट के मरीजों के बढ़ते हुए मामलों को देखकर 'विश्व हृदय दिवस' मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। वर्ष 2000 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहली बार दुनिया के सामने 'विश्व हृदय दिवस' को मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से हर साल सितंबर माह के आखिरी रविवार को मनाया जाने लगा और वर्ष 2014 से इसकी एक तारीख निश्चित कर दी गयी जिससे कि 'विश्व हृदय दिवस' 29 सितंबर को मनाया जाने लगा। इस दिन को मनाने का एकमात्र उद्देश्य है 'ह्रदय से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना'। इस दिन हर साल कई देशों में कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगों को स्वस्थ हृदय के प्रति जागरुक किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: World Rabies Day 2022: जानें क्यों है ये दिन महत्वपूर्ण ?

क्यों है ये दिन महत्वपूर्ण ?

आज के समय में दिन-प्रतिदिन हृदय रोगियों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही हृदय संबंधी बीमारियों जिसमें हार्ट अटैक सबसे ज्यादा प्रचलित और गंभीर बीमारी है, जिसके कारण कई लोगों की असमय मृत्यु तक हो रही है। एक रिसर्च के अनुसार कम उम्र के लोगों में भी हृदय संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं और ये काफी चिंताजनक है क्योंकि पहले हृदय सम्बन्धी बीमारियाँ केवल बुजुर्गों और धूम्रपान करने वालों में पायी जाती थी। ऐसे में विश्व हृदय दिवस के माध्यम से लोगों को हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए प्रेरित और जागरुक करना बहुत्र आवश्यक है। 


कैसे रखें अपने हृदय का ख्याल ?

1. रोजाना नियमित रूप से व्यायाम और एक्सरसाइज करें।

2. अपने खाने का विशेष ध्यान रखें, संतुलित और पौष्टिक आहार लें, फास्टफूड और तला-भूना खाने से बचे, खाने में नमक की मात्रा कम रखें और अपनी डाइट में हरी सब्जियों और मौसमी फलों को शामिल करें। 

3. किसी भी तरह का तनाव या टेंशन ना लें और अगर ऐसा हो तो योग का सहारा लें।

4. धूम्रपान का सेवन बिल्कुल ना करें क्योंकि ये हृदय सम्बन्धी बीमारियों के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों का भी कारण है। 

5. एक अच्छे और स्वस्थ जीवन के लिए भरपूर और पर्याप्त नींद लें।

प्रमुख खबरें

Healthy Diet: गर्मियों में सूर्य से नहीं बल्कि इन चीजों से भी मिलेगा विटामिन डी, डाइट में जरूर करें शामिल

राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीड़िताओं को मदद देने के लिए सिद्धरमैया को पत्र लिखा

Vastu Tips: 3BHK के घरों में जरूर फॉलो करना चाहिए वास्तु के छोटे-छोटे टिप्स, घर आएगी पॉजिटिव एनर्जी

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ