NDA की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, Operation Sindoor और Caste Census पर प्रस्ताव पारित

By एकता | May 25, 2025

नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की एक दिवसीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। अशोका होटल में आयोजित इस महत्वपूर्ण सत्र की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जिसमें कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित थे। इस बैठक में NDA शासित राज्यों के लगभग 20 मुख्यमंत्रियों और 18 उपमुख्यमंत्रियों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: PM Modi और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में NDA की महत्वपूर्ण बैठक शुरू

जेपी नड्डा ने जानकारी दी

एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, 'आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सीएम सम्मेलन हुआ। इस बैठक में हमारे 20 सीएम और 18 डिप्टी सीएम मौजूद थे। 2 प्रस्ताव पारित किए गए। पहला प्रस्ताव ऑपरेशन सिंदूर पर था, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किया गया और हमारी सेना के काम की बहुत प्रशंसा की गई और सेना द्वारा दिखाई गई बहादुरी की बहुत सराहना की गई। इसलिए, यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।'

जेपी नड्डा ने कहा, 'आज बैठक में जातिगत जनगणना को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। और सभी ने इस पर अपनी सहमति दी है, साथ ही मोदी जी के इस फैसले की सराहना की और उन्हें बधाई दी। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम जाति की राजनीति नहीं करते हैं, बल्कि वंचित, पीड़ित और शोषित, जो छूट गए हैं, उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहते हैं। यह समाज की जरूरत है।'

इसे भी पढ़ें: पारिवारिक मूल्यों के उल्लंघन पर सख्त Lalu Prasad Yadav, बेटे तेज प्रताप को RJD से 6 साल के लिए निकाला

दो प्रस्ताव पारित किए गए: शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'दो प्रस्ताव पारित किए गए, पहला ऑपरेशन सिंदूर पर और दूसरा जाति जनगणना पर। सभी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हमारे सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद और बधाई दी।'

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है