अच्छी आर्थिक वृद्धि के लिए देश की भावनाओं को मजबूत रखना जरूरी:यशवंत सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को कहा कि अच्छी आर्थिक वृद्धि के लिए देश की भावनाओं को सकारात्मक रूप से मजबूत रखना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय अगले सप्ताह मूडीज के साथ बैठक में सॉवरेन रेटिंग में सुधार का आग्रह करेगा

उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था में उभार या गिरावट असामान्य नहीं है। वैश्विक स्तर पर जुड़ी अर्थव्यवस्था में, हम खुद को वैश्विक कारकों से अलग नहीं कर सकते। हमें गैर-आर्थिक बाहरी कारकों को भी ध्यान में रखने की जरूरत होती है।

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के उपाध्यक्ष सिन्हा ने कहा, आधुनिक अर्थव्यवस्था भी भावनाओं पर चलती है क्योंकि भावनाएं खपत को नियंत्रित और मांग को निर्धारित करती हैं। इसलिए, यदि समाज की भावनाएं नकारात्मक रूप से प्रभावित होती हैं, तो खपत घट जाती है जिससे अर्थव्यवस्था को हानि पहुंचती है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय अर्थव्यवस्था उबरने की राह पर बढ़ रही है : उपराष्ट्रपति नायडू

प्रमुख खबरें

यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत

कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 19 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कीं

खरीफ सत्र 2026-27 के लिए केंद्र ने तय किया 708.64 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य

शिवपुरी के कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी