न्यूजीलैंड जैसी दमदार टीम के खिलाफ चीजों को सरल रखना जरूरी: रोहित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

साउथम्पटन।भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मानना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में न्यूजीलैंड जैसी दमदार टीम के खिलाफ चीजों को सरल और यथार्थवादी बनाये रखना जरूरी है। भारी बारिश के कारण शुक्रवार को फाइनल के पहले दिन का खेल प्रभावित रहा। इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में पहली बार सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे रोहित को न्यूजीलैंड के आक्रमण का अच्छी तरह से सामना करने का पूरा विश्वास है क्योंकि वह छोटे प्रारूपों में कई बार उनका सामना कर चुके हैं। रोहित ने आधिकारिक प्रसारक ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मैं उन गेंदबाजों का पहले सामना कर चुका हूं तथा उनके मजबूत और कमजोर पक्षों को जानता हूं। यह सब परिस्थितियों, टीम की स्थिति और हम पहले खेल रहे हैं या बाद में, इस पर निर्भर करेगा।’’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार