कल्याण सिंह के स्वास्थ में हल्का सुधार, बेहतर इलाज के लिए पीएम मोदी ने योगी से की बात

By अंकित सिंह | Jul 06, 2021

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत खराब है। पहले उन्हें लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के ताजा बयान के मुताबिक उनकी हालत में हल्का सुधार हुआ है। वह वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। सभी प्रारंभिक जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार ही उनके स्थिति का प्रबंधन भी किया जाएगा। हालांकि बड़ी बात यह है कि पहले की तुलना में उनकी स्थिति में लगातार सुधार जारी है। इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कल्याण सिंह को अच्छी चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई जाए। यह जानकारी सूत्रों की ओर से दी गई। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर को भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया था। अमित शाह के भी ओर से कल्याण सिंह के परिवार को फोन किया गया था और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई थी। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिन में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचकर कल्‍याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की थी। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान