प्रदर्शनकारियों के आगे झुके इमरान, खत्म हुई पाकिस्तान में खान साहब की सत्ता?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि वह अपने इस्तीफे को छोड़कर  आजादी मार्च  में शामिल प्रदर्शनकारियों की सभी  जायज  मांगें मानने को तैयार हैं। आजादी मार्च का नेतृत्व तेजतर्रार मौलवी तथा मौलाना फजलुर्रहमान कर रहे हैं। खान ने कथित रूप से यह बात रक्षा मंत्री परवेज खत्ताक के नेतृत्व वाली टीम की बैठक में कही, जिसे इस्लामाबाद में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने की जिम्मेदारी दी गई है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खान के हवाले से कहा कि सरकार इस्तीफे को छोड़कर सभी जायज मांगें मानने को तैयार है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी शुजात हुसैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार रात फजलुर्रहमान से मुलाकात की। इससे कुछ ही घंटे पहले रक्षा मंत्री परवेज खत्ताक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जेयूआई-एफ नेता अकरम खान दुर्रानी के नेतृत्व वाली रहबर समिति के साथ मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा की। मौलाना फजलुर्रहमान प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से हटाने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) समेत विपक्षी दलों ने भी इस सरकार विरोधी प्रदर्शन को समर्थन दिया है।

प्रमुख खबरें

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar Alert पर, 13 संवेदनशील जिलों में बढ़ी निगरानी

Global Energy संकट के बीच 41 देशों से ईंधन खरीदकर बनाई मजबूत सप्लाई चेन, मोदी को बॉस मानने वाले PM ने भारत को लेकर क्या कहा?

Billie Jean King Cup 2026: इटली बनाम यूक्रेन सेमी-फ़ाइनल, जानें कब और कहाँ देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

एशियाई खेलों में Dhiraj Bommadevara का नया रिकॉर्ड, भारत तीरंदाजी में शीर्ष पर