गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हुए इमरान, पीटीआई की धमकी- इस्लामाबाद पर कर लेंगे कब्जा

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2022

आतंकवाद निरोधी कानून में एफआईआर दर्ज होते ही इमरान खान पर गिरफ्तारी का शिकंजा कस चुका है। पाकिस्तानी मीडिया में आ रही खबर के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए इमरान खान फरार हो गए हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इमरान खान पंजाब में कहीं छिपे हुए हैं। जहां पर उनकी पार्टी पीटीआई की ही सरकार है। इस बीच पाकिस्तान में सियासी गहमा गहमी भी काफी बढ़ गई और इमरान की पार्टी पीटीआई ने धमकी दी है कि अगर इमरान खान को गिरफ्तार किया गया तो वे इस्लामाबाद पर कब्जा कर लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी लड़की ने दोस्त के पिता से शादी से किया इनकार, उत्पीड़न और यौन हमले की बनी शिकार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, इमरान ने अपनी पार्टी के एक नेता की गिरफ्तारी को लेकर जज और पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकी दे डाली। इस मामले में इमरान खान के खिलाफ इस्लामाबाद के एक थाने में आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद उसके घर के बाहर सड़क को ब्लॉक कर दिया गया और बिजली भी काट दी गई। इमरान खान लगातार पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ जमकर हल्ला बोल रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा