विपक्ष पर बरसे इमरान खान, बोले- अगर शहबाज शरीफ ने सत्ता संभाली तो करेंगे अमेरिका की गुलामी

By अंकित सिंह | Apr 02, 2022

पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल तेज है। इन सब के बीच 3 अप्रैल को पाकिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में वोटिंग होनी है। इमरान खान को सरकार जाने का डर है। इन सबके बीच आज इमरान खान ने एक बार फिर से विपक्ष पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। इमरान खान ने दावा किया कि अगर विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ सत्ता संभालते हैं तो वह अमेरिका की गुलामी करेंगे। आपको बता दें कि इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान में विपक्ष एकजुट है। विपक्ष लगातार इमरान खान से इस्तीफे की मांग कर रहा है। शहबाज शरीफ इस समय विपक्ष के साथ-साथ पीएमएल (एन) के नेता हैं। माना जा रहा है कि इमरान खान के सत्ता से हटने के बाद शरीफ ही प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। विश्वास मत के 1 दिन पहले एक सार्वजनिक संबोधन में इमरान खान ने कहा कि मैं पाकिस्तान की युवाओं से आज और कल आंदोलन करने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि बाहरी ताकतों की इस साजिश के खिलाफ और वर्तमान पाकिस्तान के मीर सादिक और मीर जाफर के खिलाफ आवाज उठाएं। इसके साथ ही इमरान खान ने कहा कि यहां तक कि हमारी संसद समिति ने भी इस आधिकारिक दस्तावेज को देखा है जिसमें कहा गया है कि अगर आप इमरान खान को हटाते हैं तो आपके अमेरिका से संबंध अच्छे होंगे। आपको बता दें कि इमरान खान लगातार अमेरिका पर फिलहाल हमलावर हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस