इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- सारी पाबंदियां हटाई जाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2019

करतारपुर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को करतारपुर गलियारे के उद्घाटन के मौके पर कश्मीर मुद्दा उठाया और भारत से अपील की कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद घाटी में लगाई गई सभी पाबंदियों को खत्म किया जाए।

इसे भी पढ़ें: करतापुर गलियारे से भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था हुआ पाकिस्तान में दाखिल

प्रधानमंत्री खान ने कहा कि उपमहाद्वीप का तभी विकास होगा जब कश्मीर मुद्दे का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर मुद्दे का समाधान होने से भारत और पाकिस्तान की समृद्धि बढ़ेगी और दोनों देशों का विकास होगा। कश्मीर मुद्दे के कारण दोनों देशों के बीच 70 वर्षों से नफरत चली आ रही है। भारत को कश्मीर के लोगों के साथ न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। उम्मीद है कि हमारे संबंध सुधरेंगे।’’प्रधानमंत्री खान ने कहा कि एक नेता हमेशा लोगों को एक साथ लाता है न कि उन्हें बांटता है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 500 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना करते हुए कहा कि करतारपुर गलियारा खुलने से दरबार साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकना आसान हो जाएगा। उन्होंने खान को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐतिहासिक गलियारा खुलने से काफी खुशी हुई है। मोदी ने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने भारत की इच्छाओं को समझा और करतारपुर को हकीकत में तब्दील किया।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर