Pakistan News: महिला जज को सरेआम धमकी देने पर इमरान खान ने मांगी माफी, इस्लामाबाद में दीवार गिरने से 11 की मौत

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2023

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने जेबा चौधरी नाम की महिला जज को धमकी देने के मामले में एक बार फिर जिला एवं सत्र अदालत में माफी मांगी है। अदालत की सुनवाई के दौरान खान इस्लामाबाद के न्यायिक मजिस्ट्रेट मलिक अमान के सामने पेश हुए। अप्रैल 2023 में पद से हटाए जाने के तुरंत बाद, इस्लामाबाद के एफ-9 पार्क में आयोजित पिछली राजनीतिक रैली में, खान ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों और न्यायाधीश चौधरी पर निशाना साधते हुए एक भावुक भाषण दिया, और उन्हें नहीं बख्शने और कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने के लिए उनके खिलाफ मामले दर्ज करने की कसम खाई। 

इसे भी पढ़ें: क्या पाकिस्तानी एजेंट है Seema Haider? UP Police के वरिष्ठ अधिकारी ने दिया यह जवाब

इमारत की दीवार गिरने से 11 श्रमिकों की मौत

इस्लामाबाद में भारी बारिश के बाद एक इमारत की दीवार गिरने से बुधवार को 11 श्रमिकों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गये। एक अधिकारी ने यहां इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस अधीक्षक (एसपी) खान जेब ने 11 श्रमिकों के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मलबे से 11 शव बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के सभी छह घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती करवाया गया है, जहां वे सब खतरे से बाहर हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर गहरा दुख और शोक जताया है। पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश