पाकिस्तान के सूचना मंत्री का बड़ा बयान, ओसामा को शहीद बताते समय इमरान खान की जुबान फिसल गई थी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा अल-कायदा के मारे गए आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को ‘‘शहीद’’ बताने के एक वर्ष बाद पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने रविवार को स्पष्ट किया कि यह ‘‘जुबान की फिसलन’’ थी। खान ने पिछले वर्ष 25 जून को संसद में कहा था कि अमेरिकी सुरक्षा बल पाकिस्तान में घुसे और सरकार को सूचना दिए बगैर बिन लादेन को मार दिया, जिसके बाद हर किसी ने देश को गाली देना शुरू कर दिया। खान ने कहा था, ‘‘मेरा मानना है कि ऐसा कोई देश नहीं है, जिसने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध का समर्थन किया और उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान और अमेरिका के बीच साझेदारी कायम रहेगी : जो बाइडेन

दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी बिन लादेन को अमेरिका के नेवी सील ने एक गोपनीय सैन्य अभियान में मई 2011 में ऐबटाबाद में मार गिराया था। ‘जियो न्यूज’ के कार्यक्रम ‘जिरगा’ में रविवार को सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने खान की विवादास्पद टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह जुबान की फिसलन थी। उन्होंने इसे स्पष्ट किया था।’’ विवाद पिछले हफ्ते फिर सामने आया, जब विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अफगानिस्तान के ‘टोलो न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में ओसामा बिन लादेन को आतंकवादी कहने से इंकार कर दिया। ‘द डॉन’ अखबार ने लिखा, ‘‘कुरैशी इस अवसर का उपयोग कर स्पष्ट कर सकते थे कि पाकिस्तान अल-कायदा के मारे जा चुके सरगना को आतंकवादी मानता है। बहरहाल, उनके बयान से दुनिया में गलत संदेश गया।’’ सूचना मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रवक्ता ने बयान के बाद एक स्पष्टीकरण जारी किया था।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम