इमरान खान ने 9/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को बताया शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को अल-कायदा के प्रमुख और 9/11 मास्टरमाइंड दिवंगत ओसामा बिन लादेन को ‘‘शहीद’’ बताते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई में साथ देकर पाकिस्तान को ‘‘शर्मिंदगी’’ झेलनी पड़ी है। बजट सत्र के दौरान खान ने संसद में कहा कि इस्लामाबाद को सूचित किए बिना ही अमेरिकी बल पाकिस्तान में घुसे और बिन लादेन को मार गिराया, उसके बाद से ही सभी पाकिस्तान को गालियां दे रहे हैं। खान ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा अन्य देश है जिसने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ दिया हो और उसके लिए उसे शर्मिंदगी भी उठानी पड़ी हो। अफगानिस्तान में अमेरिका की असफलता के लिए साफ-साफ पाकिस्तान पर दोष मढ़ा गया।’’ 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की