इमरान खान ने व्लादिमीर पुतिन से अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को अफगानिस्तान में ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की और संघर्षग्रस्त देश में स्थिति से निपटने के लिए समन्वित प्रयासों का आह्वान किया। अफगानिस्तान की राजधानी पर पिछले सप्ताह तालिबान ने कब्जा कर लिया। विदेश कार्यालय के अनुसार खान को राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से टेलीफोन कॉल आया और दोनों ने अफगानिस्तान में पैदा हो रही स्थितियों और द्विपक्षीय संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में ‘ब्रेक मानसून’ के एक और चरण में प्रवेश करने की संभावना: आईएमडी

खान ने इस बात को रेखांकित किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान के लोगों की मदद करने और मानवीय जरूरतों को पूरा करने तथा आर्थिक स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए सरकारात्मक रूप से काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री खान ने कहा कि पाकिस्तान और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्थिर अफगानिस्तान बेहद जरूरी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा