Imran Khan की आंखों की दृष्टि लगभग सामान्य, Pakistan के उच्चतम न्यायालय में रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

सज्जाद हुसैन इस्लामाबाद, 17 अगस्त पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय को सोमवार को जेल अधिकारियों ने अवगत कराया कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और उनकी दृष्टि ‘‘लगभग सामान्य’’ है। यह घटनाक्रम शीर्ष अदालत द्वारा इस्लामाबाद के एक प्रमुख निजी चिकित्सा संस्थान ‘शिफा इंटरनेशनल’ में खान के इलाज के संबंध में याचिका पर सुनवाई करने से एक दिन पहले सामने आया है। अगस्त 2023 से जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक को जनवरी के अंत में आंख संबंधी परेशानी ‘राइट सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लुजन’ का पता चलने के बाद कई बार इस्लामाबाद के पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पीआईएमएस) ले जाया गया था।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई