सत्ता गंवाने के बाद इमरान खान को EC से लगा करारा झटका, PTI ने अमेरिकी संगठन समेत 34 विदेशी चंदे लिए

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2022

पाकिस्तान में सत्ता गंवाने के  बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) को आज बड़ा झटका लगा है। जांच में विदेशी फंडिंग की बात साबित हो गई है। इमारन खान की पार्टी को अमेरिकी संगठन समेत 34 बार विदेशी चंदे प्राप्त हुए। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के खिलाफ मंगलवार को फैसला सुनाया है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने मंगलवार को  अवैध विदेशी फंडिंग मामले पर अपने फैसले में कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने प्रतिबंधित धन प्राप्त किया था। इसके साथ ही पीटीआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। आयोग ने पाया कि धन उगाहने में 34 देशों से दान लिया गया था। जियो न्यूज ने बताया कि इनमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूएई शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: इमरान की पार्टी से जुड़े विदेशी कोष मामले में पाकिस्तान का निर्वाचन आयोग मंगलवार को फैसला सुनाएगा

पीटीआई को अबराज के संस्थापक आरिफ नकवी से संबंधित वूटन क्रिकेट क्लब से धन प्राप्त हुआ था। धन एक चैरिटी मैच के माध्यम से उत्पन्न किया गया था और एक अरब व्यक्तित्व ने भी बड़ी मात्रा में पैसा लगाया था। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, फंड एक चैरिटी मैच के जरिए जुटाया गया था और एक अरब शख्सियत ने भी बड़ी रकम जमा की थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर