सरकार के प्रदर्शन पर बढ़ती आलोचना के बीच इमरान खान ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंत्रिमंडल में फेरबदल का शुक्रवार को बचाव किया तथा आगे और बदलाव करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैच जीतने के लिये कप्तान को कई बार बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ता है। सरकार बनने के महज आठ महीने के भीतर मंत्रिमंडल में हुए पहले फेरबदल के तहत वित्त मंत्री और खान के भरोसेमंद असद उमर इस्तीफा दे चुके हैं जबकि कई मंत्रियों के मंत्रालय बदले गये हैं।

इसे भी पढ़ें: हार से निराश कप्तान श्रेयस अय्यर ने डेथ ओवरों की गेंदबाजी पर जताई चिंता

विपक्षी दल मंत्रिमंडल में फेरबदल को सरकार की असफलता का सबूत बता रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार बढ़ती कीमतों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। खान ने ओरकजई में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया है और कुछ नये खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा की मैच जीतने के लिये, एक कप्तान को कईबार बल्लेबाजी के क्रम में बदलाव करना होता है तथा नये खिलाड़ियों को मौका देना होता है। मैंने भी यही किया है और आगे भी ऐसा करूंगा क्योंकि मेरा उद्देश्य मैच जीतना है।

इसे भी पढ़ें: MI के खिलाफ जीत का लय कायम रखने उतरेगा राजस्थान रॉयल्स

विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा कि बल्लेबाजी का क्रम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कप्तान को बदलने की मांग की। उन्होंने कहा, की समय आ गया है कि खिलाड़ियों को बदलने के बजाय कप्तान को बदल दिया जाए।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड