By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने दावा किया है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक समर्थक की बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कार्रवाई के दौरान मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। अगले महीने उनकी पार्टी की प्रदर्शन की योजना है।
पीटीआई और तहरीक-ए-तहफुज-ए-आईन-ए-पाकिस्तान (टीटीएपी) ने कहा कि मौजूदा सरकार के खिलाफ “सड़कों पर उनके लामबंदी अभियान” के दौरान पंजाब पुलिस की कार्रवाई में बृहस्पतिवार को पीटीआई के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और दर्जनों अन्य को गिरफ्तार कर लिया।