Imran Khan की पार्टी ने लिया सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला

By Prabhasakshi News Desk | Oct 06, 2024

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने प्रदर्शनकारी नेता अली अमीन गंडापुर के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बावजूद सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है, जिससे राजधानी इस्लामाबाद में दूसरे दिन भी स्थिति तनावपूर्ण रही। खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने रातभर चली बैठक में फैसला किया कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक पार्टी संस्थापक खान अपने समर्थकों से इसे (प्रदर्शन) समाप्त करने के लिए नहीं कहते। 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक इमरान खान ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। खान एक साल से अधिक समय से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। खान की पार्टी न्यायपालिका के साथ एकजुटता जताने और महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। राजनीतिक समिति ने गंडापुर के लापता होने की भी आलोचना की। गंडापुर देश के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री हैं। समिति ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो इसके ‘गंभीर परिणाम’ होंगे।

प्रमुख खबरें

First Class Cricket से संन्यास के बाद भी Yuzvendra Chahal को सीमित ओवरों में वापसी की उम्मीद

HirePro की रिपोर्ट: जॉब असेसमेंट में 45 फीसदी हुई धोखाधड़ी, AI का बढ़ता इस्तेमाल बना चुनौती

CEC के इस्तीफे पर दिल्ली में प्रदर्शन, जंतर-मंतर से 700 हिरासत में

Bihar MLC Election में Neeraj Kumar बनाम Anant Singh, सुलह कराने उतरे Lalan Singh