By Prabhasakshi News Desk | Oct 15, 2024
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने मंगलवार को अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया क्योंकि यहां शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की परिषद (सीएचजी) की 23वीं बैठक कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होने जा रही है। दो दिवसीय बैठक में अर्थव्यवस्था, व्यापार, पर्यावरण और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में जारी सहयोग पर चर्चा की जाएगी तथा संगठन के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।
जिसमें उसने इमरान खान से एक मेडिकल टीम को मिलने की अनुमति देने की बात कही है। एससीओ बैठक से पहले अधिकारियों द्वारा इमरान खान सहित रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद कैदियों के साथ सभी प्रकार की मुलाकातों पर रोक लगाने के बाद, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सरकार को जेल में खान से मुलाकात की अनुमति देने के वास्ते मजबूर करने के लिए विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। यह मुद्दा सोमवार देर रात हल हो गया जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सरकार के इस आश्वासन को स्वीकार कर लिया कि मंगलवार को एक डॉक्टर को खान से मिलने की अनुमति दी जाएगी।