इमरान खान ने आतंकवाद, उग्रवाद से मुकाबले के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को देश में आतंकवाद और उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए उठाए गए विभिन्न उपायों की समीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। राष्ट्रीय कार्य योजना की शीर्ष समिति की बैठक में विदेश, रक्षा, वित्त, आंतरिक और सूचना मंत्रियों के अलावा थल सेनाध्यक्ष, खुफिया एजेंसी प्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, प्रांतों के मुख्यमंत्रियों और अन्य वरिष्ठ सैन्य और असैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का कश्मीर से कन्याकुमारी तक दबदबा अब वैसा नहीं रहा : शरद पवार

यान के अनुसार, समिति ने संशोधित राष्ट्रीय कार्य योजना के अल्पकालिक, मध्यम और दीर्घकालिक लक्ष्यों की समीक्षा की और संघ, प्रांतों और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों सहित सभी हितधारकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया।

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत