इमरान खान के इश्क के खूब रहे हैं चर्चे, बेनज़ीर भुट्टो भी थीं इनके प्यार में पागल

By निधि अविनाश | Nov 25, 2019

दिल्ली। लेडीकिलर के नाम से जाने जाते हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान। इमरान खान की सरकार पर फिलहाल खतरा बना हुआ है। कब सत्तापलट हो जाए यह कहना बहुत मुश्किल है, पर अपनी सरकार पर इमरान खान कब्जा कर पाएंगे या नही यह तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा, फिलहाल आज हम आपको प्ले बॉय इमरान खान के राजनैतिक से हटकर उनके लव अफेयर के बारे में जानकारी देते हैं।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान को अयोग्य करार देने की मांग, अदालत में याचिका दाखिल

वैसे तो आप सभी को पता ही होगा की इमरान खान की तीन बीवियां रह चुकी है पर क्या अपको पता है कि लेडीकिलर के जवानी के वक्त से ही काफी अफेयर रह चुके हैं। इश्क के लिए बदनाम माने जाने वाले इमरान खान क्रिकेट से लेकर राजनीति तक के एक लोकप्रिय चेहरा माने जाते है। 62 साल के खान साहब के लव अफेयर की काफी लंबी लिस्ट है। इस लिस्ट में पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो, क्रिस्टीन बैकर, सुसान्नाह कॉन्सटेनटाइन, एमा सर्जेंट और सीता व्हाइट जैसे नाम शामिल हैं। कहा जाता है कि इमरान खान की नज़रे बॉलीवु़ड की सेक्सी अभिनेत्री जीनत अमान पर भी थी। इमरान जीनत के खूबसूरती के कायल थे। क्रिकेट दौरे पर जब वह भारत आए थे तो उन्होंने जीनत अमान से मुलाकात भी की थी पर दोनों ने कभी भी इस प्यार को इकरार में नहीं बदला। 

इसे भी पढ़ें: सीपीईसी मुद्दे पर अमेरिका के बयान को पाकिस्तान ने किया खारिज

पाकिस्तानी क्रिकेटर और अब प्रधानमंत्री इमरान खान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र रहे है। स्टूडेंट लाइफ में खान साहब का चक्कर पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के साथ था और यह अफेयर काफी लंबे वक्त तक चला था पर कुछ कारणो की वजह से दोनों का प्यार शादी में नहीं तब्दील हो पाया। इस अफेयर का जिक्र इमरान खान की बायोग्राफी में भी है। बता दें कि बेनजीर भुट्टो और इमरान खान दोनों ही ऑक्सफोर्ड में साथ पढ़ाई कर रहे थे और उस वक्त बेनजीर की उम्र 21 साल थी। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। फिर एंट्री हुई सीता व्हाइट की। इमरान का सीता व्हाइट के साथ अफेयर रहा और यह दोनों भी एक-दूसरे के काफी करीब थे। दोनों को एक बेटी भी हुई जिसका नाम ताइरियन है। सीता व्हाइट की अचानक मौत के बाद इमरान ने अपनी बेटी ताइरियन को अपना लिया। 

इसे भी पढ़ें: लाहौर में छाया जानलेवा धुंध, लोगों ने इमरान सरकार से लगाई मदद की गुहार

इमरान खान 42 साल के थे जब उनको 21 साल की लड़की से इश्क हो गया था। लड़की थी जैमिमा खान। इमरान की पहली शादी जैमिमा खान से हुई थी। लंबे अफेयर के बाद जब दोनों ने शादी की तो पाकिस्तान मुल्क चौंक गया था। लंबे अफेयर के बावजूद दोनों की शादी 2004 में टूट गई और दोनों ने तलाक ले लिया। इमरान खान की पहली शादी से दो बच्चे भी हुए जिनका नाम है सूलेमान और कासिम। इमरान खान ने बीबीसी पत्रकार रेहम खान से लंदन में शादी की लेकिन यह शादी साल तक भी नहीं टिक पाई और निकाह के चंद 10 महीने बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। इमरान ने तीसरी शादी 18 जनवरी 2018 को बुशरा बीबी से की। बता दें कि इमरान खान और बुशरा बीवी की मुलाकात 2015 में लोधरन में हुए उपचुनाव के दौरान हुई। उस वक्त इमरान खान चुनाव प्रचार के लिए वहां पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी

Akhilesh Yadav ने नहीं दिया भाव तो Owaisi और Chandrashekhar Azad ने उतारी गठबंधन की नाव, वोटकटवों का गठजोड़ क्या सीटें भी जीत पायेगा?

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!