इस्तीफा देंगे इमरान खान? पाक पीएम के यूट्यूब चैनल का नाम अचानक बदला

By निधि अविनाश | Mar 27, 2022

अविश्वास प्रस्ताव आने के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रविवार को एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। वहीं ऐसी अटकलें हैं कि इमरान खान आज यानि की रविवार को पद छोड़ सकते हैं। शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के यूट्युब चैनल का नाम बदलकर केवल इमरान खान कर दिया है जिससे यह अटकलें लगाई जा रही है कि वह जल्द ही इस्तीफा दे देंगे। जब चैनल का नाम प्रधानमंत्री कार्यालय था तब चैनल का एक ब्लू टिक था लेकिन अब इसका नाम बदलकर इमरान खान कर दिया गया है। पीएम ने बुधवार को कहा था कि वह किसी भी परिस्थिति में इस्तीफा नहीं देंगे।

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: रॉकेट हमले से दहला यूक्रेन ल्वीव शहर

ऐसी अफवाहें भी चल रही हैं कि खान इसके खिलाफ फैसला करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करने की कगार पर थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम 27 मार्च को संघीय राजधानी में अपनी सार्वजनिक बैठक में प्रशासनिक निर्णय की घोषणा कर सकते हैं। खान इस कार्यक्रम के दौरान पद छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक, वह आज शाम करीब चार बजे रैली को संबोधित करने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Bengaluru Crime: महिला के घर में घुसकर फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vietnam में कैसे डूबी भारतीय Tourists की नाव? ऊंची लहर बनी वजह या कप्तान की बड़ी चूक?

Team India में इंजरी का कहर! Harshit Rana और Varun Chakravarthy बाहर, Prince-Bishnoi को मिला मौका

मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा और नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाएगा इंडिया गठबंधन: सुधाकर सिंह