इमरान खान के 3 सबसे करीबी लोग देश छोड़कर भागे! पाकिस्तान में तख्तापलट का खतरा

By निधि अविनाश | Mar 23, 2022

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सत्ता उनके हाथों से जाती हुई दिख रही है क्योंकि विपक्ष ने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। 28 मार्च को होने वाले वोट के आधार पर पता चल जाएगा कि इमरान की कुर्सी जाएगी या नहीं। वहीं यह भी माना जा रहा है कि, इमरान खान इससे पहले ही पद छोड़ सकते हैं। सेना की कठपुतली इमरान खान को पद से हटने के लिए खुद आर्मी चीफ ने कहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी जाने की खबर से उनके करीबियों ने देश छोड़ना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि, इमरान खान के पूर्व एडवाइजर शहजाद अकबर, चीफ सेक्रेटरी आजम खान और पूर्व चीफ जस्टिस गुलजार अहमद पहले ही मुल्क छोड़ चुके हैं। माना जा रहा है कि, इमरान के करीबियों ने मुल्क इसलिए छोड़ा है क्योंकि अगर पाकिस्तान में तख्तापलट होता है तो इससे इनकी मुसीबतें काफी बढ़ जाएंगी जिसके कारण उन्हें पाकिस्तान छोड़ना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: रूसी राष्ट्रपति ने इमरान खान को बनाया जोकर, पढ़ें क्या है पूरा मामला

वहीं चीफ सेक्रेटरी आजम खान के इशारों पर पाकिस्तान के कई बड़े पत्रकार को नौकरी से निकाल दिया गया था। पाकिस्तान के बड़े टॉप जर्नलिस्ट्स में हामिद मीर, सलीम साफी, असद अली तूर, आलिया शाह, रिजवान रजी और आरजू काजमी जैसे नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि अगर पाकिस्तान में तख्तापलट हुई तो आजम को निशाना बनाया जा सकता है। इसी को देखते हुए आजम शुक्रवार को दुबई पहुंचकर प्राइवेट प्लेन से अमेरिका चले गए। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व चीफ जस्टिस गुलजार अहमद ने भी इमरान के सरकार चलाने के तरीकों को गलत बताया था और कहा था कि, इमरान खान सेना के कहने पर सभी फैसले लेते है। इन बयानों से सेना गुलजार अहमद से काफी नाराज है और इसी को देखते हुए गुलजार का परिवार पहले ही अमेरिका पहुंच गया है और गुलजार ने भी इस महीने की शुरूआत में मुल्क छोड़ दिया है।

प्रमुख खबरें

Gen Z के लिए MP में बड़ी सौगात! Mohan Yadav सरकार देगी 1 करोड़ युवाओं को Free AI Training

Jan Gan Man: दिमागी नक्सल टिप्प्णी कटाक्ष नहीं चेतावनी है, क्या खुद को गर्व से Dimagi Naxal कहने वाले नेता नक्सली हिंसा के पीड़ितों का दर्द सुनना चाहेंगे?

Global हिट बनी Maruti Fronx! 90 देशों में डिमांड, 2 लाख Export का Record

काबुल के Hazara इलाके में School के पास Grenade Attack, 50 बच्चे घायल, दहला Afghanistan