राजद्रोह संबंधी बयान देने के मामले में इमरान खान का शीर्ष सहयोगी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2022

इस्लामाबाद, 10 अगस्त।  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक करीबी सहयोगी को एक निजी टेलीविजन चैनल पर साक्षात्कार के दौरान कथित रूप से राजद्रोह संबंधी बयान देने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले चैनल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी गयी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता शहबाज गिल ने सोमवार को एआरवाई के एक समाचार कार्यक्रम में भाग लिया था और पूर्व प्रधानमंत्री को सेना के खिलाफ दर्शाने के लिए शहबाज शरीफ सरकार की तीखी आलोचना की थी।

इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि खान के प्रवक्ता गिल को देश की संस्थाओं के खिलाफ बयानबाजी करने तथा लोगों को विद्रोह के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बीच पीटीआई अध्यक्ष खान ने गिल की गिरफ्तारी को ‘अगवा करने’ की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अपहरण है, गिरफ्तारी नहीं। क्या किसी लोकतंत्र में ऐसी शर्मनाक हरकतें हो सकती हैं? राजनीतिक कार्यकर्ताओं को दुश्मन समझा जाता है।’’ पीटीआई के उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, ‘‘शहबाज गिल को बिना नंबर प्लेट वाली कार में आए अज्ञात लोगों ने बानिगाला चौक से पकड़ा।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त