इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की सहेली ने पाकिस्तान छोड़ा, रखती हैं 1.62 करोड़ का हैंडबैग!

By निधि अविनाश | Apr 06, 2022

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बेगम की सहेली फराह खान देश छोड़कर दुबई फरार हो गई है। इसकी जानकारी बुशरा बीबी के बेटे मूसा मानेका ने दी है। आपको बता दें कि, फराह खान को पाकिस्तान की सियासत में ट्रांसफर-पोस्टिंग क्‍वीन कहा जाता है। मूसा ने खुलासा करते हुए कहा कि, फराह खान ने प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी मां बुशरा बीबी के साथ ठीक नहीं किया।

1.62 करोड़ रुपये का हैंडबैंग लेकर चलती हैं फराह खान

पीटीआई नेता अलीम खान और पाकिस्‍तान के विपक्षी दलों ने बुशरा बीबी की सहेली फराह खान पर  भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाया था। वहीं पीएमएल एन के नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री मिफ्ताह इस्‍माइल खुलासा किया था कि फराह खान का एक हैंडबैंग  1.62 करोड़ रुपये का हैं। बता दें कि, उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थी। बताया जाता है कि, फराह खान पंजाब के नौकरशाहों से ट्रांसफर और पोस्टिंग के नाम पर पैसे लेती थी। सोशल मीडिया में जो फराह खान की तस्‍वीर वायरल है, वह बहुत महंगा है और उसकी कीमत 90 हजार डॉलर है जो पाकिस्‍तानी रुपये में 1 करोड़ 62 लाख रुपये है।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा