इमरान ताहिर बोले, पाकिस्तान की तरफ से नहीं खेल पाया, इसकी निराशा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2020

लाहौर। लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में अहम योगदान देने वाले लाहौर में जन्में लेग स्पिनर इमरान ताहिर को निराशा है कि उन्हें पाकिस्तान की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला जबकि उन्होंने शुरुआती क्रिकेट इसी देश में खेली थी। ताहिर दक्षिण अफ्रीका चले गये तथा उसकी राष्ट्रीय टीम के अलावा विश्व भर की कई टी20 लीग में भी खेले। ताहिर ने जियो सुपर से कहा, ‘‘मैं लाहौर में क्रिकेट खेला करता था और आज मैं जहां हूं उसमें उसकी भूमिका अहम रही। मैंने अपनी अधिकतर क्रिकेट पाकिस्तान में खेली लेकिन मुझे वहां मौका नहीं मिला जिसके लिये मुझे निराशा है। ’’ 

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल