रात में इमरान अव्वल, अगले दिन कैसे आगे निकले नवाज-बिलावल, चुनावी धांधली के दावे वाले Video से पटा पड़ा है सोशल मीडिया

By अभिनय आकाश | Feb 09, 2024

पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद सुबह से ही नतीजे आ रहे हैं। इस चुनाव में चौंकाने वाले रूझान सामने आ रहे हैं। पहले तो खबर आई की इमरान खान के समर्थित उम्मीदवारों ने जगह जगह जीत दर्ज की है। लेकिन उसके बाद पूरा समीकरण बदलता हुआ नजर आया। ऐसे में सवाल है कि इस बार पाकिस्तान में प्रधानमंत्री कौन बनेगा। लंदन में लंबे समय तक रहे पीएमएलएन के नवाज शरीफ की उम्मीदों को झटका लगेगा। नवाज पहले ही कह चुके हैं कि जोड़-तोड़ की सरकार बनी तो वो प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहेंगे। ऐसे हालात में क्या उनके भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की किस्मत खुल सकती है? तमाम तरह की किंतु-परंतु के बीच जेल में बंद इमरान खान पाकिस्तान के चुनाव में एक मजबूत फैक्टर बनकर उभरते नजर आए हैं। वहीं पीपीपी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए गए बिलावल भुट्टो रेस से बाहर चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: इतिहास दोहराता है, बस किरदार बदल जाता है, पाकिस्तान की राजनीति पर हमेशा से क्यों हावी रहती है सेना?

पाकिस्तानी मामलों की विशेषज्ञ और ब्रिटेन में सहायक प्रोफेसर जोहा वसीम ने कहा है कि पाकिस्तान में चुनाव परिणामों के ऐलान में इतनी ज्यादा देरी धांधली को लेकर गंभीर सवाल पैदा हो रहे हैं। उन्होंने अल जजीरा से बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ सप्ताह से ये संकेत दिए जा रहे थे कि नवाज शरीफ सत्ता की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन उनको इमरान समर्थित उम्मीदवारों से तगड़ी चुनौती मिली। पाकिस्तान की पत्रकार नेमत खान ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नेशनल असेंबली सीट 242 के पीपीपी उम्मीदवार कादिर खान मंडोखैल वोटिंग स्टेशन का दरवाजा तोड़कर अंदर जाते नजर आए। कादिर पुलिस और निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में बैलेट पेपर से भरे बॉक्स को जमीन पर फेंकते नजर आ रहे हैं।


प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी