कोविड-19 पर दक्षेस देशों की पहल के अनुरूप था इमरान का भारत को दिया गया प्रस्ताव: पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि भारत के गरीबों की सहायता करने के वास्ते प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा उनकी सरकार की नकद हस्तांतरण योजना का अनुभव साझा करने का प्रस्ताव, दक्षेस के सदस्य देशों के बीच कोविड-19 महामारी के प्रभाव से निपटने में अनुभव साझा करने की पहल के अनुरूप था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की इस प्रतिक्रिया से पहले भारत ने खान के प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया था कि पाकिस्तानी सरकार अपने लोगों को धन देने की बजाय देश से बाहर पैसे भेजने के लिए मशहूर है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के मंत्री बोले- 15 अगस्त के बाद बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले

हम सभी उनके कर्ज की समस्या को जानते हैं और यह भी जानते हैं कि कर्ज में रियायत के लिए उन्हें कितनी कठिनाइयों से जूझना पड़ा है। उनके लिए यह भी बेहतर होगा कि वह याद रखें कि भारत ने जो प्रोत्साहन पैकेज दिया है वह पाकिस्तान के वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है।” भारतीय विदेश मंत्रालय के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि महामारी के इस चुनौतीपूर्ण दौर में खान का प्रस्ताव दक्षेस के सदस्य देशों के बीच, कोविड-19 के प्रभाव से निपटने में अपने अनुभव साझा करने की पहल के अनुरूप था। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, “यदि उन्होंने गंभीरता से यह कहा है तो प्रधानमंत्री इमरान खान के सुझाव पर भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया उनके अपने नेतृत्व की स्थिति पर सवाल खड़े करती है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा